scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमखेलयुवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप : एशियाई चैम्पियन विश्वनाथ, रोहित चमोली क्वार्टर फाइनल में

युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप : एशियाई चैम्पियन विश्वनाथ, रोहित चमोली क्वार्टर फाइनल में

Text Size:

चेन्नई, नौ जुलाई ( भाषा ) मौजूदा एशियाई चैम्पियन विश्वनाथन सुरेश और रोहित चमोली ने युवा राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

सेना खेल नियंत्रण बोर्ड के विश्वनाथ ने चंडीगढ के सुशांत कपूर को 48 किलोवर्ग में 5 . 0 से हराया जबकि 2021 के एशियाई जूनियर चैम्पियन चंडीगढ के रोहित ने 51 किलोवर्ग में उत्तर प्रदेश के भूपेंद्र कुमार को इसी अंतर से मात दी ।

जादुमणी मनदेंगबाम (51 किलो ) भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए जिन्होंने मणिपुर के एदिपाक लैशराम को हराया ।

चंडीगढ की परिणिता ने महिलाओं के 48 किलो वर्ग में आंध्र प्रदेश की वैष्णवी नेथाला को 5 . 0 से मात दी ।

महाराष्ट्र के छह मुक्केबाज भी अंतिम आठ में पहुंच गए । इनमें आर्या बरताके (57 किलो ), वैष्णवी वाघमारे (60 किलो ), अदिति शर्मा (66 किलो ), सोना गोंजाल्वेस (70 किलो ) , उमर शेख (48 किलो ) और उस्मान अंसारी (51 किलो ) शामिल हैं ।

राजस्थान की यामिनी कंवर (48 किलो ) और सुनीता (52 किलो ) भी भी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई । वहीं अंजू (57 किलो ) और ईशा गुर्जर (63 किलो ) भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।

भाषा मोना नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments