scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशदिल्ली में यमुना में डूबे तीन किशोंरों के शव निकाले गए

दिल्ली में यमुना में डूबे तीन किशोंरों के शव निकाले गए

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में यमुना नदी में डूबे तीन किशोरों के शव शुक्रवार सुबह निकाले गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि तीनों उन चार लोगों के समूह का हिस्सा थे जो बृहस्पतिवार को यमुना में स्नान करने के लिए लोनी से सोनिया पुश्ता आए थे।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शाम को जब वे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार चारों किशोरों की पहचान वासिम (15), कमाल (17), इलियास (20) एवं समीर (17) के रूप में हुई है।

कलसी ने बताया कि उनके एक दोस्त के कहने पर, नदी के किनारे जा कर देखा गया जहां एक मोटरसाइकिल और कुछ कपड़े मिले, तब खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया और फिर वासिम, कमाल एवं इलियास के शव नदी से निकाले गये। उनके अनुसार चौथे की तलाशी जारी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बरामद किये गये तीनों शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। जांच में सामने आया कि चारों दुर्घटनावश नदी में डूब गये , चश्मदीद हरीश के अनुसार साढ़े बारह बजे यह घटना घटी।

पुलिस ने कहा कि कुछ अन्य गवाहों एवं मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज किये जा रहे हैं और इस घटना में किसी गडबड़झाले का संदेह नहीं है।

भाषा राजकुमार संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments