scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अब 12 जुलाई के स्थान पर 13 जुलाई को जयपुर आएंगी

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अब 12 जुलाई के स्थान पर 13 जुलाई को जयपुर आएंगी

Text Size:

जयपुर, सात जुलाई (भाषा) केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अब 12 जुलाई के स्थान पर 13 जुलाई को जयपुर आएंगी।

मिली जानकारी के अनुसार उनका जयपुर के एक होटल में भाजपा सांसद (लोकसभा/राज्यसभा) व विधायकों से व्यक्तिगत मुलाकात का कार्यक्रम है।

विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया ने एक बयान में बताया कि द्रौपदी मुर्मू अब 12 जुलाई के स्थान पर बुधवार 13 जुलाई को एक होटल में सुबह आठ बजे आएंगी।

उन्होंने भाजपा के सभी (लोकसभा/राज्यसभा) सांसद, भाजपा के विधायकों से 13 जुलाई को सुबह आठ बजे होटल में पहुंचने का आग्रह किया है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान की 200 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा के 71 विधायक हैं। वहीं राजस्थान से पार्टी के 24 लोकसभा सदस्य व चार राज्यसभा सदस्य हैं।

भाषा कुंज धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments