scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमखेलट्रैक विश्व चैम्पियनशिप से आधिकारिक रूप से बाहर रूस के एथलीट

ट्रैक विश्व चैम्पियनशिप से आधिकारिक रूप से बाहर रूस के एथलीट

Text Size:

वाशिंगटन, आठ जुलाई (भाषा) ट्रैक एवं फील्ड अधिकारियों ने शुक्रवार को आधिकारिक पुष्टि की कि रूस को यूक्रेन पर युद्ध के कारण इस महीने होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी जायेगी।

महासंघ ने रूस के फरवरी में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से उसे प्रतिबंधित कर दिया था।

विश्व चैम्पियनशिप अगले शुक्रवार से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगी।

विश्व एथलेटिक्स ने एक विज्ञप्ति में प्रतिबंध की पुष्टि करते हुए घोषणा की कि उसने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रूस के 18 एथलीट को ‘तटस्थ’ के तौर पर खेलने की मंजूरी दी थी लेकिन यह स्वीकृति विश्व चैम्पियनशिप में लागू नहीं होगी।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments