scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशसहारनपुर में कार की टक्कर से दो बच्चों की मौत, दो अन्य घायल

सहारनपुर में कार की टक्कर से दो बच्चों की मौत, दो अन्य घायल

Text Size:

सहारनपुर (उप्र) आठ जुलाई (भाषा) सहारनपुर जिले के नकुड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तेज रफ्तार कार ने एक ही परिवार के चार बच्चों को टक्कर मार दी, जिससे दो बच्चों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गये। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि थाना नकुड़ के ग्राम मोहनपुर के चार बच्चे अंश (12), निक्की (छह), अंजली (चार) और खुशप्रीत (चार) गांव की दुकान से कुछ सामान खरीदने जा रहे थे, तभी सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार अल्टो कार ने इन बच्चों को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल चारों बच्चों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां अंश और अंजली को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल अन्य दोनों बच्चों का उपचार चल रहा है।

राय ने बताया कि दोनों मृत बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार हादसे के बाद कार चालक कार को वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

भाषा सं आनन्द धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments