scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशअर्थजगतआयकर विभाग का एक समूह के खिलाफ ओडिशा, अन्य राज्यों में तलाशी अभियान

आयकर विभाग का एक समूह के खिलाफ ओडिशा, अन्य राज्यों में तलाशी अभियान

Text Size:

नयी दिल्ली, सात जुलाई (भाषा) आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को ‘ब्लैक स्टोन’ के खनन, प्रसंस्करण और व्यापार से जुड़े एक कारोबारी समूह के ठिकानों पर छापेमारी और जब्ती अभियान शुरू किया है।

वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा कि भुवनेश्वर, जाजपुर, कटक, ढेंकनाल, क्योंझार, हैदराबाद, कोलकाता, गुरुग्राम और नोएडा आदि में कुल 15 परिसरों की तलाशी ली गई।

बयान में कहा गया है कि छापेमारी के दौरान कुछ आपत्तिजनक और डिजिटल दस्तावेज जब्त किए गए हैं। बयान में कहा गया है कि इस समूह ने संपत्तियों के अधिग्रहण पर भारी बेहिसाबी निवेश किया है।

भाषा अजय

अजय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments