scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशजम्मू-कश्मीर के पुलवामा में अल-बद्र का एक ‘हाईब्रिड आतंकी’ गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में अल-बद्र का एक ‘हाईब्रिड आतंकी’ गिरफ्तार

Text Size:

श्रीनगर, सात जुलाई (भाषा) सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में प्रतिबंधित संगठन अल-बद्र के एक ‘‘हाइब्रिड आतंकवादी’’ को गिरफ्तार किया और उसके कब्ज़े से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के बेईगुंड में आतंकी गतिविधियों के संबंध में खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने इलाके में कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान अल-बद्र के एक ‘‘हाइब्रिड आतंकवादी’’ को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान शोपियां के काशवा चित्रगाम के रहने वाले आमिर अहमद पर्रे के रूप में की गयी है।

प्रवक्ता ने बताया कि आतंकी के पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

भाषा

फाल्गुनी अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments