scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशअल्पसंख्यक वर्गों के कल्याण के माध्यम से देशसेवा निरंतर जारी रखूंगी : स्मृति ईरानी

अल्पसंख्यक वर्गों के कल्याण के माध्यम से देशसेवा निरंतर जारी रखूंगी : स्मृति ईरानी

Text Size:

नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने खुद को अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा कि वह अल्पसंख्यक वर्गों के कल्याण के माध्यम से देशसेवा का संकल्प निरंतर जारी रखेंगी।

मुख्तार अब्बास नकवी के पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्री ईरानी को अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया, ‘भारत सरकार में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक धन्यवाद।’

उन्होंने कहा, ‘दी गई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए व अल्पसंख्यक वर्गों के कल्याण के माध्यम से देशसेवा का संकल्प निरंतर जारी रखूंगी।’

भाषा हक वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments