scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशमुंबई बारिश: उत्तर-पश्चिम उपनगर प्रभावित, चार मुख्य मार्ग यातायात के लिए बंद

मुंबई बारिश: उत्तर-पश्चिम उपनगर प्रभावित, चार मुख्य मार्ग यातायात के लिए बंद

Text Size:

मुंबई, पांच जुलाई (भाषा) भारी बारिश के कारण मंगलवार को मुंबई के उत्तर-पश्चिम हिस्से में चार मुख्य मार्गों को यातायात के लिए बंद करना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गोलिबार, मिलन, अंधेरी और मलाड नाम के ये भूमिगत मार्ग उत्तर-पश्चिमी उपनगरों के पूर्व और पश्चिम हिस्सों को जोड़ते हैं, जो कि पश्चिमी रेलवे पटरियों से विभाजित होते हैं।

यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘वर्तमान में इन चार मार्गों के बंद होने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया गया। बारिश के कारण कई स्थानों पर यातायात जाम हो गया है, जिससे वाहन सड़कों पर रेंगते हुए नज़र आए।’’

अधिकारी ने बताया कि बोरीवली के चामुंडा सर्कल में एक ऑटोरिक्शा के पलट जाने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, जबकि सांताक्रूज में कलिना विश्वविद्यालय के पास कुर्ला जाने के रास्ते में वाहनों को बाधाओं का सामना करना पड़ रहा था।

भाषा फाल्गुनी नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments