scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशअर्थजगतआईडीबीआई बैंक का स्वर्ण ऋण कारोबार 10,000 करोड़ रुपये के पार

आईडीबीआई बैंक का स्वर्ण ऋण कारोबार 10,000 करोड़ रुपये के पार

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच जुलाई (भाषा) आईडीबीआई बैंक ने ‘स्वर्ण ऋण पोर्टफोलियों’ में 10,000 करोड़ रुपये के लक्ष्य को पार कर लिया है। मंगलवार को जारी एक बैंक विज्ञप्ति से यह जानकारी मिली।

बैंक ने विज्ञप्ति में कहा, ‘आईडीबीआई बैंक ने स्वर्ण ऋण में 10,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर एक प्रतिष्ठित उपलब्धि हासिल की है। पिछले दो वर्षों में बैंक की स्वर्ण ऋण बही 5,000 करोड़ रुपये से दोगुनी होकर 10,000 करोड़ रुपये हो गई।’

एलआईसी नियंत्रित बैंक ने कहा कि उसकी ऋण संचालन प्रक्रिया पूरी तरह से स्वचालित है और इससे ‘स्वर्ण ऋण बही’ की वृद्धि में मदद मिली है।

बैंक ने कहा कि ग्राहक आमतौर से 10 से 15 मिनट में लेनदेन प्रक्रिया पूरी करते हैं।

भाषा रिया पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments