scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशनगालैंड में सड़क हादसे में पांच की मौत

नगालैंड में सड़क हादसे में पांच की मौत

Text Size:

दीमापुर, दो जुलाई (भाषा) नगालैंड के चुमौकेडिमा जिले में शनिवार में एक ट्रक और टैक्सी के बीच टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी एवं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

दीमापुर के पुलिस आयुक्त रोथिहू तेत्सियो ने बताया कि यह हादसा सुबह दस बजे कुकिडोलोंग क्षेत्र में हुआ।

पुलिस के अनुसार, टैक्सी में सवार तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।

टैक्सी चालक समेत घायलों को क्रिश्चियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया, लेकिन उपमुख्यमंत्री वाई पट्टोन के काफिले में शामिल पुलिस दल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उपमुख्यमंत्री ने इस हादसे में हुई लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने ट्रक चालक को पकड़ने में त्वरित कार्रवाई करने को लेकर अपने काफिले में शामिल पुलिस दल की तारीफ भी की।

भाषा राजकुमार दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments