scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशशाहजहांपुर में गैस सिलेंडर में आग लगने से चार महिलाओं की मौत

शाहजहांपुर में गैस सिलेंडर में आग लगने से चार महिलाओं की मौत

Text Size:

शाहजहांपुर (उप्र) दो जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग जाने से चार महिलाओं की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने शनिवार को बताया कि थाना कलान अंतर्गत विक्रमपुर गांव में ओमवीर यादव के घर में रविवार को शादी समारोह का आयोजन था, इसीलिए काफी मेहमान इकट्ठे थे।

उन्होंने बताया कि आज शाम का खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिससे मुन्नी देवी (60) नीलम देवी (35) तथा गंगा देवी (65) आग की चपेट में आ गईं और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके अलावा गंभीर रूप से झुलसी वंदना (18) ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना में तीन अन्य महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके घटना पर दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है और घायलों का समुचित इलाज कराने के लिए शाहजहांपुर जिला प्रशासन को निर्देश भी दिए हैं।

भाषा सं आनन्द रंजन जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments