scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशपश्चिम बंगाल के मालदा में स्कूल बस गड्ढे में गिरी, 30 छात्र घायल

पश्चिम बंगाल के मालदा में स्कूल बस गड्ढे में गिरी, 30 छात्र घायल

Text Size:

इंग्लिश बाजार (प. बंगाल), दो जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में शनिवार दोपहर को एक स्कूल बस सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई, जिससे 30 बच्चे घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय की बस में 70 बच्चे सवार थे और दोपहर लगभग ढाई बजे इंग्लिश बाजार ब्लॉक के लक्खीपुर इलाके में वाहन फिसलकर गड्ढे में गिर गया। पुलिस ने कहा कि 13 बच्चों को मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती किया गया है और उन्हें गंभीर चोट आई है।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने कहा, “दो बच्चों को सिर में गंभीर चोट आई है लेकिन उनकी हालत स्थिर है।” उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “दुर्घटना का कारण पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया गया है। एक मामला दर्ज किया जाएगा।”

पुलिस ने कहा कि कक्षा पांच से 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे घर लौट रहे थे और इसी दौरान बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

भाषा यश शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments