scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र के अमरावती में केमिस्ट की हत्या की जांच करेगी एनआईए: गृह मंत्रालय

महाराष्ट्र के अमरावती में केमिस्ट की हत्या की जांच करेगी एनआईए: गृह मंत्रालय

Text Size:

नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र के अमरावती में एक केमिस्ट की हत्या मामले की जांच शनिवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण(एनआईए) को सौंप दी। एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट किया कि एनआईए केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या के पीछे की साजिश की जांच करेगी।

उन्होंने कहा कि एनआईए इस घटना के तार अंतरराष्ट्रीय संगठनों से जुड़े होने की भी गहन जांच करेगी।

गौरतलब है कि कोल्हे (54) की 21 जून को हत्या कर दी गई थी। इस घटना के सिलसिले में अब तक कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

भाषा

देवेंद्र दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments