मुजफ्फरनगर (उप्र), दो जुलाई (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के परछापर पुलिस थाना अंतर्गत प्राई गांव में एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसकी पत्नी और उसके सुसराल पक्ष के तीन अन्य लोगों के खिलाफ शुक्रवार शाम मामला दर्ज किया गया।
थाना प्रभारी आशुतोष सिंह के मुताबिक, पुलिस ने मृतक के पिता मांगेराम कश्यप की तहरीर पर प्रीति और प्रीति की मां एवं दो भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मांगेराम ने पुलिस में दर्ज कराई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके बेटे मनोज कुमार का विवाह मार्च, 2021 में प्रीति से हुआ था। प्रीति हरिद्वार स्थित अपने मायके में रह रही थी और वह एवं उसके परिजन मनोज का उत्पीड़न कर रहे थे।
शिकायत के मुताबिक, अपने ससुराल के लोगों के उत्पीड़न से आजिज आकर मनोज ने छह जून को जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
भाषा सं राजेंद्र सिम्मी
सिम्मी
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
