scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशखट्टर ने दलेर मेहंदी का ‘अपना सीएम’ गीत जारी किया

खट्टर ने दलेर मेहंदी का ‘अपना सीएम’ गीत जारी किया

Text Size:

चंडीगढ़, एक जुलाई (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को पंजाबी गायक दलेर मेहंदी का नया गाना ‘अपना सीएम’ जारी किया।

गाने को मेहंदी के चिरपरिचित अंदाज में गाया गया है। इस गीत में खट्टर के नेतृत्व में हरियाणा राज्य द्वारा किए गए विकास कार्यों और प्रगति की प्रशंसा की गई है।

इस मौके पर मेहंदी ने कहा, ‘‘पिछले वर्षों में, मैंने देखा है कि हरियाणा ने कितना विकास किया है और राज्य मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यह गीत उनके प्रयासों और उनके तहत काम करने वाले सभी लोगों के लिए समर्पित है।’’

तरण मेहंदी, हॉबी धालीवाल, अशोक मस्ती, जस्सी जसराज और सपना चौधरी सहित 25 कलाकार इस कार्यक्रम में मौजूद थे।

भाषा

देवेंद्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments