बालेश्वर (ओडिशा), एक जुलाई (भाषा) ओडिशा के बालेश्वर में रथयात्रा के दौरान बिजली के तार के संपर्क में रथ के आ जाने पर करंट लगने से उसे खींच रहे लोगों में 28 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि सात अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह हादसा बास्ता थानाक्षेत्र के गुडिखाल गांव में तब हुआ जब लोग यह त्योहार मना रहे थे।
पुलिस ने बताया कि रथ ऊपर से गुजर रहे 11 किलोवाट के तार के संपर्क में आ गया और इसी बीच बारिश से गीले उसके लोहे के आवरण के संपर्क में आने पर आठ लोगों को करंट लग गया।
पुलिस के अनुसार उन्हें स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया गया।
भाषा राजकुमार नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
