scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतआयात शुल्क में वृद्धि के साथ सोने में 1,088 रुपये का उछाल

आयात शुल्क में वृद्धि के साथ सोने में 1,088 रुपये का उछाल

Text Size:

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 1,088 रुपये के उछाल के साथ 51,458 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 411 रुपये टूटकर 58,159 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का भाव 58,570 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘भारत के सोने के आयात शुल्क में पांच प्रतिशत की वृद्धि किये जाने के बाद दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 1,088 रुपये की तेजी आई।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,794 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 19.76 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही।

भाषा राजेंश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments