scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशअर्थजगतइंडियन बैंक ने एमसीएलआर में 0.15 प्रतिशत की वृद्धि की

इंडियन बैंक ने एमसीएलआर में 0.15 प्रतिशत की वृद्धि की

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक ने विभिन्न अवधि के ऋणों के लिए कोष की सीमान्त लागत (एमसीएलआर) आधारित ऋण दर में 0.15 प्रतिशत की वृद्धि की है। यह बढ़ोतरी रविवार से लागू हो गई है।

एक साल की अवधि की बेंचमार्क एमसीएलआर को 7.40 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.55 प्रतिशत किया गया है। ज्यादातर उपभोक्ता ऋण की ब्याज दरें इसी के आधार पर तय होती हैं।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि एक दिन से लेकर छह माह की अवधि के ऋण पर भी एमसीएलआर को इसी अनुपात में बढ़ाकर 6.75 से 7.40 प्रतिशत किया गया है।

भाषा अजय अजय प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments