scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशअर्थजगतडिगबोई रिफाइनरी की क्षमता बढ़ाने पर 740 करोड़ रुपये का निवेश करेगी आईओसी

डिगबोई रिफाइनरी की क्षमता बढ़ाने पर 740 करोड़ रुपये का निवेश करेगी आईओसी

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) असम के डिगबोई में देश की सबसे पुरानी तेल रिफाइनरी की क्षमता बढ़ाने के लिए 740 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी।

आईओसी ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने 740.20 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से डिगबोई तेल शोधन क्षमता को सालाना 6.5 लाख टन से बढ़ाकर 10 लाख टन करने की मंजूरी दे दी है।

कंपनी ने कहा, ‘‘इस परियोजना के अक्टूबर, 2025 तक चालू होने की उम्मीद है। क्षमता विस्तार से डिगबोई रिफाइनरी की लाभप्रदता में भी सुधार होगा।’’

डिगबोई रिफाइनरी 11 दिसंबर, 1901 को चालू की गई थी।

यह भारत की सबसे पुरानी रिफाइनरी है।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments