scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतपीएनबी हाउसिंग फाइनेंस 12,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अगले महीने शेयरधारकों की मंजूरी लेगी

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस 12,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अगले महीने शेयरधारकों की मंजूरी लेगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह 12,000 करोड़ रुपये का कर्ज जुटाने के लिए अगले महीने शेयरधारकों की मंजूरी लेगी।

शहर मुख्यालय वाले सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) द्वारा प्रवर्तित आवास वित्त कंपनी अगले महीने 26 जुलाई को अपनी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) आयोजित करने वाली है।

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा, ‘‘34वीं सालाना आम बैठक में निजी नियोजन के आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) जारी कर 12,000 करोड़ रुपये तक जुटाने लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी। यह राशि एक या कई किस्तों में जुटाई जाएगी।’’

भाषा

रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments