scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशअर्थजगतबजाज कंज्यूमर केयर लेकर आएगी आमंड ड्रॉप्स के तहत नए उत्पाद

बजाज कंज्यूमर केयर लेकर आएगी आमंड ड्रॉप्स के तहत नए उत्पाद

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 जून (भाषा) दैनिक उपभोग के सामान बनाने वाली घरेलू कंपनी बजाज कंज्यूमर केयर अपने अग्रणी ब्रांड ‘बजाज आमंड ड्रॉप्स’ के तहत विभिन्न श्रेणियों में नए उत्पादों को पेश करने की योजना बना रही है।

कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने आमंड ड्रॉप्स ब्रांड के तहत एक मॉइस्चराइजिंग साबुन को उतारा और उसकी बालों एवं त्वचा की देखभाल से संबंधित अन्य उत्पादों को भी लाने की तैयारी है।

बजाज कंज्यूमर केयर के प्रबंध निदेशक जयदीप नंदी ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा कि आमंड ड्रॉप्स बैनर के तहत नए उत्पादों को पेश करने की योजना कंपनी की त्रि-आयामी दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है।

नंदी ने कहा कि आज लगभग छह करोड़ परिवार आमंड ड्रॉप्स का उपयोग करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह साबुन इस ब्रांड के तहत हमारी पहली पेशकश है। फिर आने वाली तिमाहियों में हमारे पास कुछ और उत्पाद हैं जिन्हें हम बालों एवं त्वचा की देखभाल श्रेणी में लेकर आएंगे।’’

उन्होंने आमंड ड्रॉप्स ब्रांड के तहत उतारे जाने वाले उत्पादों के बारे में कोई आंकड़ा नहीं देते हुए कहा कि यह उपभोक्ता की प्रतिक्रिया और मांग पर निर्भर करेगा।

उन्होंने कहा कि बजाज कंज्यूमर केयर ने पिछले वित्त वर्ष में लगभग 900 करोड़ रुपये की कमाई की जिसमें 90 प्रतिशत हिस्सा आमंड ड्रॉप्स का था।

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments