scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशउदयपुर नृशंस हत्या के दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में

उदयपुर नृशंस हत्या के दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में

Text Size:

जयपुर, 28 जून (भाषा) राजस्थान पुलिस ने उदयपुर जिले में हुई टेलर की नृशंस हत्या में कथित रूप से दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों को राजसमंद जिले के भीम क्षेत्र से पकडा गया।

राजसमंद के पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कहा कि दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर हेलमेट पहनकर भागने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उन्हें भीम क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान पकड़ लिया गया।

उन्होने कहा,‘‘हमने आरोपियों की पहचान की पुष्टि की है। 10 टीम को आरोपियों की तलाश में लगाया था।’’

राजसमंद उदयपुर जिले का पड़ोसी जिला है।

भाषा कुंज राजकुमार

राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments