scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशकेरल में 4,459, गोवा में 168, ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 113 मामले दर्ज

केरल में 4,459, गोवा में 168, ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 113 मामले दर्ज

Text Size:

तिरुवनंतपुरम/पणजी/ओडिशा, 28 जून (भाषा) केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 4,459 नए मामले दर्ज किए गए और 17 मरीज़ों की मौत हो गयी। वहीं, गोवा में संक्रमण के 168 नए मामले मिले और तीन मरीज़ों ने दम तोड़ दिया और ओडिशा में तीन महीने बाद 113 नए मामले सामने आए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

केरल सरकार की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार राज्य में संक्रमण के कुल मामले 66,34,722 हो गये जबकि, मृतकों की संख्या 69,993 तक पहुंच गई।

अधिकारी ने बताया कि गोवा में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,48,339 तक पहुंच गई और मृतकों की संख्या 3,838 हो गई।

ओडिशा में अब तक संक्रमण के कुल 12,89,441 मामले सामने आए हैं। बीते एक दिन में किसी मरीज़ की मौत नहीं होने से मृतकों की संख्या 9,126 पर स्थिर रही।

केरल में मंगलवार को 3,668 मरीज़ों ने संक्रमण को मात दी थी। अधिकारी ने बताया कि गोवा में सोमवार को 156 मरीज़ संक्रमण से उबर गए। तटीय राज्य गोवा में अब तक 2,43,569 मरीज़ संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

केरल सरकार के मुताबिक, वर्तमान में राज्य में कोविड-19 के 27,991 उपचाराधीन मरीज मौजूद हैं। गोवा में कोविड-19 के 932 उपचाराधीन मरीज़ हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 517 उपचाराधीन मामले हैं।

भाषा फाल्गुनी नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments