scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशअमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बल सतर्क: उपराज्यपाल

अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बल सतर्क: उपराज्यपाल

Text Size:

जम्मू, 27 जून (भाषा) जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को यहां अमरनाथ यात्रा के लिए बनाए गए आधार शिविर का दौरा कर यात्रा के लिए व्यवस्था की समीक्षा की और कहा कि तीर्थयात्रा सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बल सतर्क हैं।

सिन्हा ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के लोग आने वाले तीर्थयात्रियों का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।

अमरनाथ यात्रा आगामी 30 जून से दो मार्गों से शुरू होगी। पहला 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक मार्ग जो कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम से शुरू होता है। दूसरा 14 किलोमीटर लंबा मार्ग मध्य कश्मीर के बालटाल से शुरू होता है।

गौरतलब है कि 2019 में यात्रा को अनुच्छेद 370 के कारण बीच में रोक दिया गया था और फिर दो साल कोविड महामारी के कारण यात्रा नहीं हो सकी।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि सिन्हा ने भगवतीनगर में यात्री निवास आधार शिविर का दौरा किया और तीर्थयात्रा की व्यवस्था की समीक्षा की।

सिन्हा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ”सुरक्षा बल सतर्क हैं। यात्रा के सुचारू संचालन के लिए पर्याप्त इंतज़ाम किए गए हैं।”

सिन्हा ने कहा, ”जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के लोगों में इस साल बहुत उत्साह है और मैं देख रहा हूं कि स्थानीय लोग भी आने वाले तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए तैयार हैं।”

अधिकारियों ने बताया कि यात्रा के लिए अब तक लगभग तीन लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने बतया कि तीर्थयात्रा के लिए जम्मू शहर में कम से कम पांच हज़ार सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।

भाषा फाल्गुनी देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments