नयी दिल्ली, 27 जून (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक सहायक अभियंता और एक अन्य कर्मचारी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि एजेंसी ने एमसीडी नजफगढ़ में सहायक अभियंता एम. एस. मीणा और कर्मचारी प्रकाश के खिलाफ एक व्यक्ति से तीन लाख रुपये की रिश्वत कथित तौर पर मांगने के लिए प्राथमिकी दर्ज की।
सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बताया, ”सीबीआई ने एमसीडी नजफगढ़ के कर्मचारी को अपने लिए और सहायक अभियंता की ओर से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों के परिसरों की तलाशी ली गई जिसमें कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।’’
भाषा
फाल्गुनी देवेंद्र
देवेंद्र
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
