scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमखेलईस्ट बंगाल एक जुलाई के बाद इमामी के प्रतिनिधियों से मिलेगा: क्लब

ईस्ट बंगाल एक जुलाई के बाद इमामी के प्रतिनिधियों से मिलेगा: क्लब

Text Size:

कोलकाता, 26 जून (भाषा) ईस्ट बंगाल और इमामी समूह के बीच संभावित करार में हो रही देरी के बीच इस फुटबॉल क्लब ने रविवार को घोषणा की कि एक जुलाई के बाद ही दोनों पक्षों की बैठक होगी।

  ईस्ट बंगाल के संयुक्त सचिव रूपक साहा ने एक बयान में कहा, ‘‘हमने इमामी समूह से समझौता प्राप्त करने के बाद अपनी कानूनी टीम से परामर्श किया है। हमारी विधिक टीम ने अपना मसौदा इमामी समूह को भेज दिया है।‘‘

उन्होंने कहा, ‘‘ एक जुलाई को उनका एक सामाजिक समारोह है और मुझे उम्मीद है कि हम एक साथ बैठकर इसे जल्द से जल्द पूरा कर पाएंगे।’’

इस बात को लगभग एक महीने हो गये है जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इमामी समूह और ईस्ट बंगाल के बीच ‘ करार’ की घोषणा की, लेकिन तब से अभी तक किसी समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किये गये हैं।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments