scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशराज्य सरकार अरुणाचल के शहरों को स्वच्छ रखने को लेकर प्रतिबद्ध : मोसांग

राज्य सरकार अरुणाचल के शहरों को स्वच्छ रखने को लेकर प्रतिबद्ध : मोसांग

Text Size:

ईटानगर, 25 जून (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के शहरी विकास और आवास मंत्री कामलुंग मोसांग ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने ईटानगर नगर निगम (आईएमसी) और पासीघाट नगर परिषद (पीएमसी) सफाई के लिए वाहनों की खरीद करने व अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती के लिए 15 करोड़ रुपये की राशि जारी की है।

मंत्री ने बताया कि इस राशि से डंपर ट्रक, ट्रैक्टर, जेसीबी लोडर सहित 30 वाहन आईएमसी और पीएमसी के लिए खरीदे जाएंगे।

मोसांग ने इस मौके पर जिला शहरी विकास एजेंसियों के लिए 17 डंपर को हरी झंडी दिखाई। इन वाहनों का इस्तेमाल ठोस कचरे को उठाने के लिए किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव मनाने और केंद्र द्वारा शुरू स्वच्छ भारत मिशन के मद्देनजर मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व में राज्य सरकार यहां के कस्बों और शहरों को स्वच्छ रखने को लेकर प्रतिबद्ध है।’’

भाषा धीरज माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments