scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशअयोध्या की सरयू नदी में पत्नी संग स्नान कर रहे पति को बदमाशों ने पीटा

अयोध्या की सरयू नदी में पत्नी संग स्नान कर रहे पति को बदमाशों ने पीटा

Text Size:

अयोध्या (उप्र), 22 जून (भाषा) अयोध्या में सरयू नदी में स्नान कर रहे संभवतः पति और पत्नी पर कुछ लोगों ने कथित तौर पर हमला बोल दिया और पति को गाली देते हुए बेरहमी से पीटा।

पुलिस ने बताया कि अयोध्या कोतवाली पुलिस थाना अंतर्गत सरयू नदी के किनारे की यह घटना मंगलवार की है, जिसका वीडियो बुधवार को वायरल हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवा दंपति नदी में स्नान कर रहा है और चूंकि महिला तैरना नहीं जानती, इसलिए तेज बहाव के डर से पुरुष ने उसे पकड़ रखा है।

उन्होंने बताया कि कुछ अज्ञात कथित बदमाशों ने पुरुष और महिला को खींचकर पानी से बाहर किया और पुरुष की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। लोगों का आरोप था कि यह दंपति साथ में स्नान कर अश्लीलता फैला रहे थे।

पुलिस ने कहा कि उसे इस घटना के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दंपति और हमला करने वाले कथित बदमाशों को तलाशने का प्रयास कर रही है।

भाषा सं राजेंद्र धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments