scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअनिल कुमार तुलसियानी बने सेल के नए निदेशक

अनिल कुमार तुलसियानी बने सेल के नए निदेशक

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 जून (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि. (सेल) ने अनिल कुमार तुलसियानी को निदेशक (वित्त) नियुक्त किया है।

कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि तुलसियानी इससे पहले सेल में कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत थे। ये कंपनी के लाभ और कारोबार में सुधार लाने, कुशल वित्त प्रबंधन और संसाधन आवंटन सुनिश्चित करने की दिशा में काम करते रहे हैं।

बयान में कहा गया, ‘सेल में ए के तुलसियानी ने 20 जून को निदेशक (वित्त) के रूप में पदभार संभाला है। वह जून, 2021 से अब तक कंपनी के कार्यकारी निदेशक (एफएंडए) थे…।’’

भाषा रिया रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments