scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएक्सिस बैंक के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में शामिल हुए मनोज कोहली

एक्सिस बैंक के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में शामिल हुए मनोज कोहली

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने दूरसंचार क्षेत्र के दिग्गज मनोज कोहली को जून, 2026 तक चार साल की अवधि के लिए अपने निदेशक मंडल में अतिरिक्त निदेशक के रूप में शामिल किया है। बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कोहली (63) वर्तमान में सॉफ्टबैंक इंडिया, सॉफ्टबैंक ग्रुप इंटरनेशनल के क्षेत्रीय प्रमुख हैं। इसके पहले वह भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) थे।

एक्सिस बेंक ने शेयर बाजारों को दी एक सूचना में कहा कि निदेशक मंडल ने शुक्रवार को नियुक्ति और पारिश्रमिक समिति की सिफारिश के आधार पर हुई अपनी बैठक में कोहली को जून, 2026 तक चार साल की अवधि के लिए बैंक का अतिरिक्त स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया।

कोहली का कार्यकाल शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

भाषा रिया रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments