scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशदिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश

दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) दिल्ली के कुछ हिस्सों में शुक्रवार दोपहर को भारी बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मौसम कार्यालय ने राष्ट्रीय राजधानी में गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया था। मौसम कार्यालय ने दोपहर 1:50 बजे ट्वीट किया था, ‘‘दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोनी देहात, हिंडन वायु सेना स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी।’’

दिल्ली के कुछ हिस्सों में शुक्रवार सुबह भी भारी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार न्यूनतम तापमान पांच डिग्री घटकर 22.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम कार्यालय ने पूर्व में कहा था कि दिल्ली में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में सात मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments