scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशअर्थजगतपीएनबी ने पेट्रोल के लिए डिजिटल भुगतान पर 0.75 प्रतिशत की छूट को बंद किया

पीएनबी ने पेट्रोल के लिए डिजिटल भुगतान पर 0.75 प्रतिशत की छूट को बंद किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 जून (भाषा) पेट्रोलियम विपणन कंपनियों द्वारा पेट्रोल-पंपों पर ईंधन की खरीद के लिए डिजिटल तरीके से भुगतान पर दी जाने वाली 0.75 प्रतिशत की छूट को वापस ले लिया गया है। इसके बाद सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने यह लाभ ग्राहकों को स्थानांतरित करना बंद कर दिया है।

पीएनबी ने पिछले महीने से ग्राहकों को इस छूट का लाभ देना बंद कर दिया है। बैंक ने कहा है कि पेट्रोलियम विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने इस सुविधा को वापस ले लिया है।

पीएनबी की वेबसाइट पर डाली गई सूचना के अनुसार, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल) ने सूचित किया है कि ओएमसी (आईओसी, बीपीसीएल, एचपीसीएल) ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन खरीद का भुगतान डिजिटल तरीके से करने पर दी जाने वाली 0.75 प्रतिशत की छूट को वापस ले लिया है।

पीएनबी ने कहा कि इसके बाद उसने भी मई से ग्राहकों को इस छूट का लाभ देना बंद कर दिया है।

भाषा अजय अजय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments