scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशहरियाणा : मुख्यमंत्री खट्टर के पैतृक गांव की काजल ने 12वीं की परीक्षा में टॉप किया

हरियाणा : मुख्यमंत्री खट्टर के पैतृक गांव की काजल ने 12वीं की परीक्षा में टॉप किया

Text Size:

चंडीगढ़, 15 जून (भाषा) हरियाणा के रोहतक जिले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पैतृक गांव निंदाणा की रहने वाली साधारण पृष्ठभूमि की एक लड़की ने हरियाणा स्कूली शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं की परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

किसान की बेटी काजल 500 में से 498 अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर रही।

हरियाणा स्कूली शिक्षा बोर्ड के एक प्रवक्ता ने कहा कि काजल केसीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, निंदाणा, रोहतक की छात्रा है।

जींद में नरवाना के एसडी गर्ल्स कॉलेज की मुस्कान और बाबा श्रवणनाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिहोवा कुरुक्षेत्र की साक्षी ने 496 अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया है।

वहीं, हिसार में नारनौंद के टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की श्रुति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि पलवल में खंबी के बाल विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पूनम भी तीसरे स्थान पर रहीं। दोनों ने 495 अंक हासिल किए।

12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में लड‍़कों की अपेक्षा लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 2,45,685 परक्षार्थी उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं में शामिल हुए थे, जिनमें से 2,13,949 उत्तीर्ण हुए और 23,604 को कंपार्टमेंट परीक्षा देनी पड़ेगी।

भाषा रवि कांत पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments