scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशलॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताकर कारोबारी से 10 लाख रुपये की मांग करने वाले दो गिरफ्तार

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताकर कारोबारी से 10 लाख रुपये की मांग करने वाले दो गिरफ्तार

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) खुद को लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के गिरोह का सदस्य बताकर लुधियाना के एक कारोबारी से 10 लाख रुपये की मांग करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कारोबारी को यह भी धमकी दी कि अगर उसने उनकी मांग नहीं मानी तो उसका भी वही हाल होगा, जैसा पंजाबी गायक एवं राजनेता सिद्धू मूसेवाला का हुआ था। मूसेवाला की हाल ही में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी शक्ति सिंह (29) और अफजल खान (24) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले हैं, जबकि बिहार के गोपालगंज निवासी तीसरे आरोपी राजा की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक, कारोबारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास चार जून से अज्ञात अंतरराष्ट्रीय और भारतीय नंबरों से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कॉल करने वालों ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह का सदस्य बताकर कारोबारी से 10 लाख रुपये की मांग की और ऐसा नहीं करने पर सिद्धू मूसेवाला की तरह हत्या करने की धमकी दी।

आरोपियों ने पैसे स्थानांतरित करने के लिए कारोबारी को कथित तौर पर एक बैंक खाते का विवरण भी भेजा था।

भाषा रवि कांत पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments