scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशअर्थजगतझारखंड सरकार ने विमान ईंधन पर वैट 20 प्रतिशत से घटाकर चार प्रतिशत किया

झारखंड सरकार ने विमान ईंधन पर वैट 20 प्रतिशत से घटाकर चार प्रतिशत किया

Text Size:

रांची, 15 जून (भाषा) झारखंड सरकार ने राज्य में हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए विमान ईंधन (एटीएफ) पर मूल्य वर्धित कर (वैट) बीस प्रतिशत से घटाकर चार प्रतिशत कर दिया है।

बुधवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार राज्य सरकार ने झारखण्ड मूल्य वर्धित कर अधिनियम, 2005 की अनुसूची-2 भाग-ई के क्रमांक एक को संशोधित कर विमान ईंधान पर कर की दर को 20 प्रतिशत से घटाकर चार प्रतिशत करने का निर्णय किया है।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह अधिसूचना राजपत्र में इसके प्रकाशन की तिथि से प्रभावी होगी। इस फैसले से राज्य में विमान किराए में कमी आने की उम्मीद है। साथ ही राज्य में हवाई संपर्क बढ़ाने के साथ पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा।

भाषा इन्दु अमित रमण

रमण

रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments