scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशपूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति भिमनगौड़ा पाटिल कर्नाटक के नए लोकायुक्त नियुक्त

पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति भिमनगौड़ा पाटिल कर्नाटक के नए लोकायुक्त नियुक्त

Text Size:

बेंगलुरु, 14 जून (भाषा) कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति भिमनगौड़ा संगनगौड़ा पाटिल को राज्य का नया लोकायुक्त बनाया गया है।

वह अभी उपलोकायुक्त पद पर कार्यरत हैं। राज्यपाल थावरचंद गहलोत के आदेश पर जारी नियुक्ति अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने न्यायमूर्ति पाटिल को कर्नाटक का लोकायुक्त नियुक्त करने की सिफारिश की थी।

इसमें कहा गया है कि कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, कर्नाटक विधान परिषद के सभापति, कर्नाटक विधान सभा के अध्यक्ष और राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों के नेता प्रतिपक्ष से परामर्श करने के बाद यह सिफारिश की गई थी।

न्यायमूर्ति पी विश्वनाथ शेट्टी के पांच साल की सेवा के बाद जनवरी में कर्नाटक लोकायुक्त के पद से हटने के बाद राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी निकाय लोकपाल के प्रमुख का पद खाली था।

भाषा अविनाश नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments