scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशसोशल मीडिया पर भाजपा के ध्वज और इसके नेताओं का अपमान, मामला दर्ज

सोशल मीडिया पर भाजपा के ध्वज और इसके नेताओं का अपमान, मामला दर्ज

Text Size:

नोएडा, 14 जून (भाषा) गौतमबुद्ध नगर में थाना फेस- वन में एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज करवाया है कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के जरिये धर्म गुरु और भाजपा के नेताओं और इसके ध्वज को अपमानित कर रहे हैं। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि सेक्टर-8 में रहने वाले अभिलाष ठाकुर ने थाना फेज-वन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि फारुक नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की है। ठाकुर ने आरोप लगाया कि पोस्ट में धर्म गुरु स्वामी यति नरसिंहानंद सरस्वती, नूपुर शर्मा और भाजपा के प्रतीक ध्वज को अपमानित किया गया है। उन्होंने कहा कि सेक्टर 8 में रहने वाले फारूक नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया में यह पोस्ट प्रसारित की है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। भाषा सं.

वैभव संतोषसंतोषसंतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments