सिउरी (पश्चिम बंगाल), 13 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को दुबराजपुर क्षेत्र से शेख मुजीबुर नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद सोमवार को उसके कब्जे से नौ देसी पिस्तौल, 10 कारतूस और 15 किलोग्राम बारूद जब्त किया गया।
उन्होंने कहा कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और हथियारों और गोला-बारूद के स्रोत और उन्हें कहां पहुंचाया जाना था, इसका पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
भाषा सुरभि नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
