scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशकोलकाता में पुलिसकर्मी ने की गोलीबारी, महिला की मौत

कोलकाता में पुलिसकर्मी ने की गोलीबारी, महिला की मौत

Text Size:

कोलकाता, 10 जून (भाषा) मध्य कोलकाता के पार्क सर्कस इलाके में शुक्रवार दोपहर बांग्लादेश उप-उच्चायोग के सामने एक पुलिसकर्मी ने कथित रूप से गोलीबारी की, जिससे एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने अपनी राइफल से गोलीबारी की और दोपहिया वाहन के पीछे बैठी महिला को गोली लग गई, जिसके बाद वह वाहन से गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के चलते इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पुलिसकर्मी ने कुछ देर गोलीबारी करने के बाद अपने सिर पर गोली मार ली।

घटना का प्रत्यक्षदर्शी होने का दावा करने वाले बबलू शेख ने कहा, ”पूरी घटना करीब पांच मिनट तक चली।”

घटना के कुछ मिनट बाद भारी संख्या में पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और शवों को ले गए।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments