scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकरदाताओं का दायरा बढ़ाने के लिए करदाताओं के अधिक अनुकूल बने आयकर विभाग: कराड़

करदाताओं का दायरा बढ़ाने के लिए करदाताओं के अधिक अनुकूल बने आयकर विभाग: कराड़

Text Size:

नयी दिल्ली, सात जून (भाषा) वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड़ ने मंगलवार को कहा कि कर देने वाले लोगों का दायरा बढ़ाने और कर राजस्व में वृद्धि करने के लिए आयकर विभाग को करदाताओं के अधिक अनुकूल बनना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आयकर विभाग को प्रत्यक्ष संपर्क से रहित फेसलेस व्यवस्था, पारदर्शिता और अनुकूल माहौल के मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से स्थायी खाता संख्या (पैन कार्ड) का दायरा बढ़ाने पर भी ध्यान देने को कहा।

कराड़ ने आयकर विभाग के विकास पर केंद्रित ई-बुक ‘प्रतिध्वनि’ को जारी करते कहा, ‘‘हम विभाग को लोगों के लिए और अधिक आसान बनाना चाहते है ताकि करदाताओं की संख्या में वृद्धि के साथ सरकार की आय भी बढ़े।’’

गौरतलब है कि सरकार ने चालू वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष कर से 14.20 लाख करोड़ रुपये एकत्र करने का अनुमान लगाया है। इसमें कॉरपोरेट कर से 7.20 लाख करोड़ रुपये और व्यक्तिगत कर के रूप में सात लाख करोड़ रुपये शामिल हैं।

भाषा जतिन प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments