scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशदोपहर दो बजे तक के मुख्य समाचार

दोपहर दो बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) पीटीआई-भाषा की अलग अलग फाइलों से शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक जारी अहम खबरें इस प्रकार हैं-

दि5 मोदी साइकिल दिवस

विश्व साइकिल दिवस पर प्रधानमंत्री का देशवासियों से आग्रह : महात्मा गांधी से लें प्रेरणा

नयी दिल्ली, विश्व साइकिल दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों से आग्रह किया कि टिकाऊ और स्वस्थ जीवन-शैली के लिए वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से प्रेरणा लें।

अर्थ11 उप्र मोदी निवेशक सम्मेलन

मोदी ने उप्र निवेशक सम्मेलन की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का उद्घाटन किया

लखनऊ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां तीसरे उत्तर प्रदेश निवेशक सम्मेलन की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में राज्य में 80,000 करोड़ रुपये से अधिक की 1,406 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

प्रादे11 उत्तराखंड उपचुनाव परिणाम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव में दर्ज की रिकार्ड जीत

देहरादून, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव में रिकार्ड जीत दर्ज करते हुए अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 55 हजार से अधिक मतों से पराजित किया ।

प्रादे24 केरल उपचुनाव परिणाम

केरल की थ्रिक्काकारा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार उमा थॉमस जीतीं

कोच्चि, केरल में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत एलडीएफ को बड़ा झटका देते हुए विपक्षी कांग्रेस-यूडीएफ ने थ्रिक्काकारा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की।

दि13 न्यायालय जगन्नाथ

उच्चतम न्यायालय ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में अवैध उत्खनन, निर्माण के आरोप वाली याचिका खारिज की

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें पुरी के प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर में अवैध उत्खनन और निर्माण कार्य का आरोप लगाया गया था।

दि16 भाजपा धामी बधाई

भाजपा के शीर्ष नेताओं ने धामी को दी उपचुनाव में जीत की बधाई

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित दल के शीर्ष नेताओं ने शुक्रवार को उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी और विश्वास जताया कि इस पहाड़ी प्रदेश की प्रगति के लिए वह और कड़ी मेहनत से काम करेंगे।

दि14 ईडी राहुल समन

ईडी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 13 जून को पेश होने का समन जारी किया

नयी दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को समाचार पत्र नेशनल हेराल्ड से जुड़े धनशोधन के एक मामले में पूछताछ के वास्ते उसके समक्ष 13 जून को पेश होने के लिए नए समन जारी किए हैं।

दि17 दिल्ली बिश्नोई मूसेवाला जांच

लॉरेंस बिश्नोई ने मूसेवाला के साथ ‘दुश्मनी’ की बात स्वीकारी, कहा-उसके गैंग ने गायक की हत्या की

नयी दिल्ली, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जांचकर्ताओं को बताया है कि कनाडा में रहने वाले गोल्डी बराड़ समेत उसके गिरोह के सदस्यों ने साजिश रचकर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दि7 वायरस प्रियंका संक्रमण

सोनिया गांधी के बाद प्रियंका भी कोरोना वायरस से संक्रमित

नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल के बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गयी हैं।

दि11 वायरस लीड मामले

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 21,177 हुई

नयी दिल्ली, भारत में 84 दिन के बाद एक दिन में कोविड-19 के 4,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, जिससे देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,68,585 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,177 पर पहुंच गई है।

प्रादे20 पंजाब मूसेवाला मान लीड दौरा

पंजाब के मुख्यमंत्री ने मूसेवाला के परिवार से मुलाकात कर संवेदना जताई

मानसा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कुछ दिन बाद शुक्रवार को उनके घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई।

अर्थ6 पीएमआई सेवा

मई में सेवा गतिविधियां 11 वर्षों में सबसे तेज गति से बढ़ीं

नयी दिल्ली, भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में सुधार जारी है और इस साल मई में इसमें पिछले 11 वर्षों की सबसे तेज वृद्धि हुई।

वि6 अमेरिका ब्लिंकन भारत धार्मिक स्वतंत्रता

अमेरिका धार्मिक स्वतंत्रता के लिए आवाज उठाना जारी रखेगा : ब्लिंकन

वाशिंगटन, अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि भारत में लोगों के साथ-साथ धार्मिक स्थलों पर हमले बढ़ रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अमेरिका दुनियाभर में धार्मिक स्वतंत्रता के लिए आवाज उठाता रहेगा।

वि9 अमेरिका गिरजाघर लीड गोलीबारी

अमेरिका : आयोवा में गिरजाघर के बाहर गोलीबारी में दो महिलाओं की मौत

आयोवा (अमेरिका), अमेरिका में आयोवा प्रांत के एमेस शहर में बृहस्पतिवार रात एक व्यक्ति ने एक गिरजाघर के बाहर दो महिलाओं को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वि14 संरा भारत पाक

कैसे कोई राष्ट्र नरसंहार पर जवाबदेही से बचता है, पाकिस्तान इसका जीता-जागता उदाहरण : भारत

संयुक्त राष्ट्र, भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाने के लिए पाकिस्तान की खिंचाई की। भारत ने कहा कि पड़ोसी देश इस बात का ‘‘जीता-जागता उदाहरण’’ है कि कैसे कोई राष्ट्र नरसंहार और जातीय सफाये जैसे गंभीर अपराधों पर जवाबदेही से बचता रहता है।

खेल1 खेल शतरंज आनंद

नॉर्वे शतरंज में आनंद की लगातार तीसरी जीत

स्टावेंजर ( नॉर्वे ), भारतीय धुरंधर विश्वनाथन आनंद ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के क्लासिकल वर्ग में अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए तीसरे दौर में चीन के वांग हाओ को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की ।

भाषा रवि कांत मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments