scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशपुलिस जवान ने आपसी विवाद में ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी, साला जख्मी

पुलिस जवान ने आपसी विवाद में ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी, साला जख्मी

Text Size:

मुंगेर, दो जून (भाषा) बिहार के मुंगेर जिले में कासिम बाजार थानाक्षेत्र के घोषी टोला में एक पुलिस जवान ने आपसी विवाद के दौरान अपने ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी और बीच-बचाव करने आए साले को जख्मी कर दिया ।

पुलिस उपाधीक्षक एन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी जवान सोनू वर्तमान में जमुई जिला में पदस्थापित है और वारदात के समय घोषी टोला स्थित अपने ससुराल में था।

उन्होंने बताया कि बुधवार की रात्रि सोनू ने वार्तालाप के दौरान बक-झक होने पर आपा खो दिया और अपने ससुर गिरधर गुप्ता पर गोली चला दी जिससे उनकी मौत हो गयी और बीच-बचाव करने आए अपने साला कृष्ण कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया । प्रसाद के अनुसार साले का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

वारदात के बाद सोनू ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपने सर्विस पिस्टल के साथ कासिम बाजार थाना में आत्मसमर्पण कर दिया ।

भाषा स0 अनवर

राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments