उज्जैन (मप्र), दो जून (भाषा) मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के महिदपुर इलाके के पास एक गांव में बृहस्पतिवार को अचानक मिट्टी धंस जाने से दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आकाश भूरिया ने फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया कि हादसे के वक्त ये लोग वहां से मिट्टी खोदकर निकाल रहे थे।
उन्होंने कहा कि हादसे के बाद आसपास के लोगों ने इन तीनों को मलबे से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां दो को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे व्यक्ति का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
भूरिया ने कहा कि इस सरकारी भूमि से लोग घरों एवं अन्य निजी कार्यों के निर्माण के लिए मिट्टी खोदकर निकालते थे।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।
भाषा रावत रावत राजकुमार
राजकुमार
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
