scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशभाजपा ने हमेशा तेलंगाना के गठन का समर्थन किया है: शाह

भाजपा ने हमेशा तेलंगाना के गठन का समर्थन किया है: शाह

Text Size:

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने कभी किसी राज्य के साथ सौतेला व्यवहार नहीं किया और उनकी पार्टी ने हमेशा तेलंगाना के गठन का समर्थन किया है।

तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के मौके पर यहां आयोजित एक समारोह में शाह ने कहा कि अलग तेलंगाना राज्य इस तरह बनाया गया कि इससे कटुता बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले आठ साल में तेलंगाना में 2,52,202 करोड़ रुपये खर्च किये हैं।

शाह ने कहा, ‘‘हमने विभिन्न मदों के तहत पैसा भेजा। तेलंगाना हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में रहा है, लेकिन दुर्भाग्य से हमें राज्य से बहुत ज्यादा समर्थन नहीं मिला।’’

भाषा वैभव नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments