scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशकहासुनी में प्रेमिका को गोली मारी, आरोपी युवक फरार

कहासुनी में प्रेमिका को गोली मारी, आरोपी युवक फरार

Text Size:

बदायूं (उप्र), दो जून (भाषा) उत्तर प्रदेश में बदायूं के इस्लाम नगर थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक युवक ने कहासुनी के बाद अपनी प्रेमिका को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार इस्लाम नगर थानाक्षेत्र के कुंदा वली का इमरान हरियाणा के गुड़गांव में एक फैक्ट्री में नौकरी करता है जहां उसकी मुलाकात आशा (22) नाम की युवती से हुई और दोनों के बीच प्रेम हो गया।

तहरीर के अनुसार बुधवार की रात दोनों गुड़गांव से बाइक से बदायूं के लिए रवाना हुए और आज सुबह सात बजे वे इस्लाम नगर क्षेत्र में पहुंचे। परिजनों के अनुसार इमरान पहले से ही शादीशुदा है जबकि उसने आशा को खुद को अविवाहित बताया था।

पुलिस का कहना है कि किसी तरह से यह बात आशा को पता चल गई और वह बाइक से उतर गई और दोनों के बीच तकरार होने लगी जिससे गुस्साए इमरान ने आशा के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

पुलिस केअनुसार युवती की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है। इस सम्बंध स्थानीय थाना पर परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। अभियुक्त इमरान को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई है।

भाषा सं राजेंद्र

अर्पणा राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments