scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशमध्यप्रदेश में फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ मध्यप्रदेश में कर मुक्त : चौहान

मध्यप्रदेश में फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ मध्यप्रदेश में कर मुक्त : चौहान

Text Size:

भोपाल, दो जून (भाषा) महान योद्धा सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को भाजपा नीत मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य में कर मुक्त करने का निर्णय लिया है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘महान योद्धा सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को मध्यप्रदेश में हमने टैक्स फ्री (कर मुक्त) करने का निर्णय लिया, जिससे महान सम्राट के जीवन को अधिक से अधिक युवा देखें और उनमें मातृभूमि के प्रति अधिक प्रेम जागृत हो।’’

इस फिल्म के निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी हैं और यह फिल्म तीन जून को रिलीज होनी है। अक्षय कुमार इसमें सम्राट पृथ्वीराज का किरदार निभा रहे हैं, जबकि मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर इस फिल्म से राजकुमारी संयोगिता की भूमिका में डेब्यू कर रही हैं।

भाषा रावत अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments