scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशउत्तरकाशी में वाहन दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल

उत्तरकाशी में वाहन दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल

Text Size:

उत्तरकाशी (उत्तराखंड), दो जून (भाषा) जिले के बडकोट क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने यहां बताया कि सुबह स्यालब से बड़कोट की और आ रहा वाहन नंगाण गांव बैंड के पास अनियंत्रित हो कर नीचे गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस व राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने बचाव अभियान चलाया। घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी और चार अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान स्यालब के रहने वाले जयवीर लाल (55) के रूप में हुई है जबकि स्यालब निवासी विनोद सिंह पंवार (37), सुनील चौहान (35) प्रहलाद (51) व बड़कोट का रहने वाला वाहन चालक सुरज गुंसाई घायल हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि घायलों को बड़कोट में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां से दो गंभीर घायलों को देहरादून रेफर कर दिया गया।

भाषा सं दीप्ति अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments