scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशविजय मिश्रा की पत्नी, बहू के नाम बैंक में जमा 47 लाख रुपये कुर्क

विजय मिश्रा की पत्नी, बहू के नाम बैंक में जमा 47 लाख रुपये कुर्क

Text Size:

भदोही (उत्तर प्रदेश), दो जून (भाषा) भदोही जिले के ज्ञानपुर सीट से पूर्व विधायक विजय मिश्रा द्वारा पत्नी और बहू के नाम से बैंक में जमा कराए गए 47 लाख रुपये पुलिस ने बृहस्पतिवार को कुर्क कर लिया।

पुलिस ने बताया कि इससे पूर्व 26 मई को जिला प्रशासन के आदेश पर पुलिस ने विजय मिश्रा द्वारा उनके फरार बेटे विष्णु मिश्रा, बहू रूपा मिश्रा और गिरोह के सदस्य गिरधारी प्रसाद पाठक के नाम पर बैंक में जमा कराए 1.28 करोड़ रुपये कुर्क किया था।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि पूर्व विधायक विजय मिश्रा का गिरोह पुलिस रिकार्ड में गैंग-12 के नाम से दर्ज है।

विजय मिश्रा तीन बार समाजवादी पार्टी से और चौथी बार निषाद पार्टी के टिकट से विधायक रहे हैं। वर्तमान में विजय मिश्रा आगरा जेल में निरुद्ध हैं।

भाषा सं राजेंद्र अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments