scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशअर्थजगतहाजिर मांग के कारण कच्चे तेल वायदा भाव में तेजी

हाजिर मांग के कारण कच्चे तेल वायदा भाव में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 मई (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में सोमवार को कच्चा तेल की कीमत 74 रुपये की तेजी के साथ 8,971 रुपये प्रति बैरल हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल के जून महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 74 रुपये या 0.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,971 रुपये प्रति बैरल हो गयी। इसमें 10,378 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से कच्चातेल वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 115.61 डॉलर प्रति बैरल हो गया। वहीं ब्रेंट कच्चा तेल का दाम 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 119.86 डॉलर प्रति बैरल हो गयी।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments